राज्य में संगीन अपराधों को लेकर बीजेपी उपाध्यक्ष चित्रा वाघ का ठाकरे सरकार पर हमला

Loading

मुंबई. राज्य में हो रहे महिला अत्याचार पर बीजेपी उपाध्यक्ष चित्र वाघ ने ठाकरे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “पिछले दस दिनों में राज्य में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ अत्याचार की कई घटनाएं सामने आई है। इसलिए महाविकास अघाड़ी सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल होती दिखाई दे रही है। महिला सुरक्षा के लिए दिशा कानून को लागु करने में नाकाम रही सरकार ने नैतिक अधिकार खो दिया है।”

चित्रा वाघ ने बताया कि, वर्धा में 7 साल और 12 साल की लड़कियों पर अत्याचार हुआ। इससे पहले भी चंद्रपुर में सामूहिक बलात्कार की शिकार 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। रोहा में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जबकि पुणे और जलगांव जिले में भी नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। यह सभी घटनाएं पिछले दस दिनों में हुई हैं। इन सभी घटनाओं से पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति विकृत रवैये को कानून और सरकार का कोई डर नहीं है।

हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने इन घटनाओं के बारें में एक शब्द भी नहीं कहा। इससे पता चलता है कि यह सरकार महिलाओं के अत्याचार जैसे मुद्दों के प्रति कितनी असंवेदनशील है। इसलिए नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे अब नेताओं की नजर में महत्वपूर्ण नहीं है। चित्रा वाघ ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री को महिला सुरक्षा पर भाषण देने के बजाय कार्रवाई करने की जरूरत है।’