प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी (Ratnagiri Factory Blast) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि रत्नागिरी के खेड इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके में चार लोगों की जान चली गई है। जबकि 40 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर भी है। हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। 

    ज्ञात हो कि समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक घायल हुआ है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं इसे भी लेकर कोई औपचारिक जानकारी फिलहाल नहीं आयी है।

    ANI का ट्वीट-

     

    वहीं कहा जा रहा है कि रत्नागिरी जिले के खेड में  इंडस्ट्रियल इलाके में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत कार्य जारी है।