Kishori Pednekar
मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Coronavirus Pandemic) के मामले कम होने के चलते अनलॉक (Unlock) का आगाज हो चुका है। राज्य में धीरे-धीरे सब खुल रहा है। इसके साथ ही मुंबईकरों की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Trains) में उन्हें यात्रा की इजाजत कब मिलेगी इसे लेकर कई तरह के कयास शुरू से ही लगाए जा रहे हैं। कोविड के केस कम होने के चलते राज्य की उद्धव सरकार ने लगभग दो महीने बाद अनलॉक को हरी झंडी दी है। लोकल ट्रेन में आम जनता को यात्रा की इजाजत कब मिलेगी इसे लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mayor Kishori Pednekar) ने प्रतिक्रिया दी है।

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में अनलॉक के तहत हर लेवल में कुछ खास छुट दी जाएगी। यही कारण है कि मुंबई में बीएमसी ने अनलॉक के तहत नई गाइडलाइन्स जारी की है। मेयर ने कहा कि लोकल ट्रेनें अभी सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए चल रही है। आम जनता को इसमें यात्रा की इजाजत कोरोना की स्थिति के आधार पर सप्ताह भर बाद लिया जाएगा। 

    उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी नई गाइडलाइन्स के अनुसार मुंबई लोकल में मेडिकल और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा की अनुमति है।

    वहीं इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 10 हजार 219 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 154 लोगों की जान गई है। राहत की बात यह है कि 21 हजार से अधिक लोग कोविड का इलाज कराकर ठीक हुए हैं। सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58,42,000 पहुंच गई है।