Sushant Death Case: NCB in action, arrested two people

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच करने में सक्षम है और जिनके पास इस मामल में जानकारी है, उन्हें सार्वजनिक बयान देने के बजाय अधिकारियों के साथ उसे साझा करना चाहिए। राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

प्रदेश के परिवहन मंत्री परब ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस सुशांत मामले में जांच करने में सक्षम है।” उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक बयान दे रहे हैं, उन्हें पुलिस को जानकारी देने के लिए बुलाना चाहिए। राजपूत के घर में पार्टी होने के दावों पर परब ने हैरानी जताते हुए कहा कि लॉकडाउन के बीच पार्टी कैसे की जा सकती है और पुलिस को इसमें शामिल हुए सभी लोगों से पूछताछ करनी चाहिए।