FIR in Sushant Singh Rajput case inspired by politics: Maharashtra government tells court

Loading

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में देश की राजनीति में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “सुशांत सिंह मौत के मामले में उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और बॉलीवुड माफ़िया के दबाव में है।” साथ ही इस मामले की जांच करने मुंबई आए बिहार पुलिस को उचित सहयोग नहीं किया जा रहा है।  

बिहार पुलिस ने शनिवार को निर्माता रूमी जाफरी से पूछताछ की। रूमी जाफरी सुशांत और रिया को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई। बिहार पुलिस ने यह पूछताछ नवी मुंबई में जहां सुशांत, रिया और शोविक की पंजीकृत कंपनी की जगह उल्वे जाकर की।  

इस बीच शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी ने एक ट्वीट कर उठाव ठाकरे पर आरोप किया। उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस और बॉलीवुड माफिया का दबाव है। इसलिए सुशांत मौत के मामले में जिम्मेदार सभी तत्वों को बचाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही मोदी ने यह भी कहा कि, ऐसा करके बिहार में कांग्रेस जनता को क्या मुँह दिखाएगी।