24 सितंबर से शुरू होगी MS Dhoni स्पेशल एडिशन Oppo Reno 4 Pro की बिक्री

Loading

एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए खुशखबरी है। प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने एमएस धोनी एडिशन वाले Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 24 सितंबर से शुरू होगी। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हस्ताक्षर होंगे।

Oppo Reno 4 Pro स्पेसिफिकेशन्स-
Oppo Reno 4 Pro में 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही यह फोन एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड Color OS 7.2 पर काम करेगा। वही पावर बैकअप के लिए 4000mAh बैटरी दी गई है। जो 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। अब अगर कैमरे की बात करें  तो फोन में रियर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 48MP के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP माइक्रो लेंस और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिए गए हैं। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियोग्राफी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। 

Oppo Reno 4 Pro की कीमत-
Oppo Reno 4 Pro की कीमत 34,990 रुपये है। इसे गैलेक्टिक ब्लू कलर में पेश किया  गया है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आएगा। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि फोन में धोनी जैसा दमदार परफॉर्मेंस मिलेगा।