BJP ready for GramPanchayat elections

  • प्रदेश कोर कमिटी की बैठक में बनी रणनीति
  • पार्टी नेताओं को सौंपी जानी है जिलों की जिम्मेदारी

Loading

मुंबई. राज्य में साढ़े चौदह हजार ग्राम पंचायतों (Gram Panchayats) के चुनाव (Election) की प्रक्रिया शुरु है। मार्च (March) अथवा अप्रैल (April) महीने में 5 महानगरपालिकाओं और नगरपालिकाओं के चुनाव होने हैं। इन सभी चुनावों में पूरी ताकत लगाने की तैयारी भाजपा (‍BJP) ने की है। 

राज्य में होने वाले विभिन्न चुनाओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) की अध्यक्षता में  कोर कमिटी की बैठक हुई। जिसमें चुनाव रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने विश्वास जताया है कि आगामी सभी चुनावों में पार्टी को भारी सफलता मिलेगी।

पार्टी के 28 नेता राज्य का दौरा करेंगे

भाजपा को रोकने के लिए महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दल एक साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। हाल ही में  विधानपरिषद की 6 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जिसमें भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उसे पुणे और नागपुर जैसी परंपरागत सीट से भी हाथ धोना पड़ा था। पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में विधानपरिषद चुनाव की भी समीक्षा की गयी। पार्टी पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की है। पार्टी के 28 नेता राज्य का दौरा करेंगे। इसमें से कुछ नेताओं को 2 जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है।

मार्च या अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के मुताबिक, जिलों का दौरा करने वाले नेता उस जिले में ग्राम पंचायत चुनाव की परिस्थिति का आकलन करेंगे। कितने स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में हैं, कितने गांवों में भाजपा का सरपंच बन सकता है। उसके लिए योजना तैयार करेंगे। पाटिल ने कहा है कि ग्राम पंचायतों के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ स्तर पर संगठन किस तरह मजबूत होगा, 5 महानगर पालिका और 92 नगरपंचायत का चुनाव मार्च अथवा अप्रैल में हो सकता है। इसको लेकर भी कोर कमिटी की बैठक में चर्चा हुई है।