FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

Loading

-सत्यप्रकाश सोनी

मुंबई. मुंबई की कांदिवली पुलिस ने एक ऐसे अपहरण की गुत्थी को सुलझाया है, जिसमें बिहार में एक 7 साल के लड़के का अपहरण हुआ था और मुंबई से 20 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी, इस घटना की जानकारी मिलते ही कांदिवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है. कांदिवली पुलिस इंस्पेक्टर विजय कांदलगांवकर से मिली जानकारी के मुताबिक 14 ऑक्टोबर को बिहार के चंपारण जिल्हा, धनहा पुलिस ठाणे के अंतर्गत एक 7 साल के मुबारक अंसारी नाम के लड़के का कुछ लोगों ने अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी, फिरौती नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी.

बिहार पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि फिरौती के लिए जो फ़ोन आया था वह मुम्बई के कांदिवली पुलिस ठाणे के हद से आया था, जिसके बाद बिहार पुलिस कांदिवली पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी. वहीं दूसरी तरफ जानकारी मिलते ही कांदिवली पुलिस ने बिना देरी किये फिरौती मांगने वाले को गिरफ्तार कर आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है, पकड़े गए आरोपी का नाम रियासुद्दीन अंसारी है.

फिलहाल बिहार पुलिस ने अपहरण किये हुए लड़के को बिहार से सही सलामत बरामद कर ली है, साथ बिहार पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को भी बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग लग इलाकों से गिरफ्तार किया है. मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने सबसे पहले कांदिवली पुलिस का धन्यवाद किया और बताया कि इस मामले तीन लोगों को बिहार व उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाके से गिरफ्तार किया गया है और फ़ोन पर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले को कांदिवली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुम्बई से गिरफ्तार हुआ है उसका नाम रियासुद्दीन अंसारी है.

पकड़े गए सभी आरोपी पीड़ित के पडोशी है, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कर्ज से डूबे हुए थे और उन्हें पैसे की जरूरत थी, पीड़ित लड़के के पिता दुबई में रहते हैं, इसलिए आरोपियों को लगा कि इनके पास पैसे ज्यादा है और वह ऐसा करने पर पैसे दे देंगे.