dam

    Loading

    मुंबई. मानसून (Monsoon) आने से पहले पानी कटौती (Water Cut) से परेशान रहने वाले मुंबईकरों (Mumbaikars) के लिए इस साल कटौती की परेशानी नहीं झेलनी होगी। गत वर्ष हुई  अच्छी बारिश (Good Rain) से अब भी तालाबों में 32% पानी का स्टॉक है। इससे  मुंबई में अगस्त तक पानी की आपूर्ति के लिए पर्याप्त है। 

    बीएमसी के उपायुक्त एवं चीफ इंजीनियर अजय राठौड़ ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाले सातों तालाबों में 4 लाख 50 हजार 928 एमएलडी पानी जमा है। यह पानी मुंबई में बिना कटौती किए हुए अगस्त के पहले सप्ताह तक आपूर्ति के लिए पर्याप्त है। 

    इस बार मुंबई में समय से मानसून का आगमन  

    उन्होंने कहा कि तालाबों में पानी के स्टॉक को देखते हुए हम कह सकते हैं कि इस बार मुंबई में पानी कटौती की स्थिति नहीं पैदा होगी। तालाबों में इतना पानी होने से मुंबई में पानी कटौती की  आवश्यकता नहीं पड़ती है। तालाबों की कुल क्षमता का लगभग 32 प्रतिशत  पानी का भंडारण मौजूद है।  मौसम विभाग ने भी कहा कि इस बार मुंबई में समय से मानसून का आगमन होगा। इससे  पानी कटौती की चिंता नहीं होगी।