mumbai local train, Mumbai, Maharashtra, Local Train, Gujrat
File Photo

  • मिशन बिगिन अगेन के तहत मिलती रहेगी छूट

Loading

मुंबई. मुंबई शहर (Mumbai City) और उपनगरों (Suburbs) में रहने वालों को लोकल ट्रेन (Local Train) में यात्रा के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम को लेकर  सरकार ने राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि राज्य में मिशन बिगिन अगेन (Mission Begin Again) के तहत मिली छूट जारी रहेगी।

यूरोप और अफ्रीका के देशों में कोरोना का नया वायरस (New Virus) तेजी से फ़ैल रहा है। भारत में भी नए वायरस (Virus) से संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गयी है। नए वायरस को लेकर विशेष एहतियात बरता जा रहा है। सरकार ने नए वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य के सभी महानगरपालिका क्षेत्र में 5 जनवरी तक पहले ही नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी। महाराष्ट्र में दूसरी बार कोरोना की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े इस लिए 31 जनवरी तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है

राज्य सरकार ने ‘मिशन बिगिन अगेन’ के अंतर्गत कई तरह की सहूलियतें दी है, लेकिन अभी भी नागरिकों को कई तरह की सुविधाओं की अनुमति नहीं मिली हैं। जिनमे मुंबई लोकल का समावेश है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। जिसको लेकर सरकार की तरफ से कहा गया था कि नए साल में लोकल ट्रेनों को आम यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने परिपत्र जारी कर  लॉकडाउन  31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इससे एक बार फिर लोकल शुरु होने की संभावना क्षीण हो गयी है।