Meet Shiv Sena leader Priyanka Chaturvedi at 5 pm today in Navbharat e-discussion

Loading

नागपुर. नवभारत e-चर्चा में आज शाम 5 बजे आपसे मिलेंगी प्रियंका चतुर्वेदी। प्रियंका जी, कोरोना परिदृश्य में शासन में होने वाले बदलाव और कठनाइयों पर हमसे चर्चा करेंगी। तो आइये जानते हैं इस ख़ास मेहमान के बारे में।

प्रियंका चतुर्वेदी महाराष्ट्र संसद सदस्य, महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य और शिवसेना की उप नेता हैं। इससे पहले, वह  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से एक थीं। आपको बता दें की वह तहलका,DNA(डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस) और फ़र्स्टपोस्ट की स्तंभकार भी रही हैं। दो एनजीओ की ट्रस्टी के रूप में, वह बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भी काम करती हैं। वह एक पुस्तक समीक्षा ब्लॉग भी चलाती हैं, जो भारत में पुस्तकों पर शीर्ष दस वेब ब्लॉग में से एक है।

प्रियंका जी 2010 में कांग्रेस में शामिल हुई  और  2012 में उत्तर-पश्चिम मुंबई से भारतीय युवा कांग्रेस की  महासचिव बनी। बाद में 19 अप्रैल 2019 को वह उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं। शिवसेना में शामिल होने के समय उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक आम शिव सैनिक के रूप में काम करने की इच्छा भी व्यक्त की थी ।

इनके अलावा प्रियंका जी MPower कंसल्टेंट्स के निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।वह प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं, जो 200 से अधिक, कम-विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए दो स्कूल का संचालन करती है। वर्ष 2010 में उन्हें ISB के 10,000 महिला उद्यमी प्रमाणपत्र कार्यक्रम में एक प्रतिभागी के रूप में चुना गया था, जो एक वैश्विक पहल है जिसे Goldman Sachs फाउंडेशन द्वारा महिला उद्यमियों के लिए समर्थित किया गया है।

प्रियंका चतुर्वेदी जी आज शाम 5 बजे नवभारत e-चर्चा में और हमारे फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमसे रूबरू होंगी। तो भूलियेगा नहीं और शाम 5 बजे ज़रूर देखिएगा नवभारत e-चर्चा।