कोरोना को हल्के में न लें, जियो और जीने दो

Loading

नागपुर. कोरोना वायरस महामारी का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों का संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। इस बीमारी से बचने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक, डॉक्टर्स इसकी वैक्सीन बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हुए हैं। लेकिन अब कोई भी वैक्सीन बनकर तैयार नहीं हुई है। इस बीच कोरोना वैक्सीन आने तक मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग यही कोरोना महामारी पर वैक्सीन है। इसलिए राज्य के नंबर 1 अखबार नवभारत ने महामारी कंट्रोल अभियान शुरू किया है। 

इस अभियान के तहत लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित अन्य हेल्थ ऑर्गनाइजेशन लोगों को गाइलाइन का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में आपको ज्यादा सावधान होने की जरुरत है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क जरूर पहने। 

अभी केवल लॉकडाउन खुला है लेकिन वायरस यहीं आस-पास मंडरा रहा है। इसलिए लोगों की लापरवाही के कारण यह पहले से ज्यादा फ़ैल सकता है। इसलिए कोरोना को हल्के में न लें, जियो और जीने दो। खुद का ध्यान रखे साथ ही अपने परिजनों और पड़ोसियों का ध्यान रखें। 

इन जरुरी बातों पर रखे ध्यान 

– घर से बहार निकलते समय हमेशा मास्क लगाए रखें। 

– आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले।

– मास्क को नाक से निचे और मुँह के ऊपर न खिसकाएं। 

– मास्क को गले तक लगाना मास्क न पहने के बराबर है। 

– हाथों के हर हिस्से को साबुन से रगड़-रगड़ कर धोएं। 

– किसी भी खुली सतह या वस्तु को चुने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोये। 

– जब हाथ धोना संभव नहीं तब हाथ सैनिटाइज़र से साफ करें।