अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Loading

समाज की ओर से सभी का अभिनंदन

संगमने. महाराष्ट्र प्रदेश के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें अहमदनगर जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर (संगमनेर), नाशिक जिला प्रदेश सचिव पर विजयसिंह परदेशी, जालना अध्यक्ष सतीशसिंह ठाकुर, नाशिक रोड अध्यक्ष श्यामसिंह ठाकुर, जिला-धुलिया सह संचालक प्रदेश आरक्षण प्रकोष्ठ सुनील सिंह परदेशी, औरंगाबाद शहर व ग्रामीण अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, बुलढाणा जिलाध्यक्ष विद्या सोलंकी, औरंगाबाद शहर उपाध्यक्ष राजेश सिंह सूर्यवंशी, नाशिक शहर अध्यक्ष संदीप सिंह, येवला के लिए ठाकुर राजूसिंह परदेशी आदि शामिल हैं. समाज की ओर से इन सभी के नियुक्ति होने पर अभिनंदन किया. पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र लाक डाउन के पश्चात प्राप्त होंगे. ऐसी जानकारी प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्रसिंह राजपूत ने दी.