Saudi Arabia: Man caught spitting on shopping trolleys in mall, can get death penalty

Loading

हेल. सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र हेल के एक मॉल में शॉपिंग ट्रॉलियों पर एक अज्ञात व्यक्ति थूकते हुए पकड़ा गया था। जिसके बाद सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दोषी पाए जाने पर उससे मौत की सज़ा हो सकती हैं। आगे की कार्रवाई और उसके मकसद का पता लगाने के लिए अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई।

यह बात ध्यान देने योग्य है कि खाड़ी देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है और 2,000 से अधिक सकारात्मक मामलों सामने आए हैं।

सऊदी के ऑनलाइन समाचार पत्र अजेल के अनुसार, “ऐसे कृत्य को बड़े अपराधों में माना जाता है। यह व्यवहार धार्मिक और कानूनी रूप से निंदनीय है। इसे समाज के सदस्यों के बीच जानबूझकर कोरोना वायरस महामारी फैलाने और जनता के बीच दहशत फैलाने की कोशिश करके लोगों को परेशान करने के रूप में माना जाता है।”

साथ ही ऐसा करने वाले को दोषी पाए जाने पर सजा के तौर में  मृत्युदंड दिया जाता है।