मकरज मामले पर ऋषि कपूर ने दी प्रतिकिया, कहां ”इनके लिए अब मिलिटरी की जरुरत”

बॉलिवुड ऐक्‍टर ऋषि कपूर ने दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मकरज में शामिल हुए लोगों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोरोना के चलते देश में इमेर्जेंसी की मांग की। जिसके बाद अब

Loading

बॉलिवुड ऐक्‍टर ऋषि कपूर ने दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मकरज में शामिल हुए लोगों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोरोना के चलते देश में इमेर्जेंसी की मांग की। जिसके बाद अब उन्होंने मकरज पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहां "आज ये हुआ, कल क्या-क्या होना है? इसलिए देश में मिलिटरी की जरुरत है।" 

ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते है। साथ ही वह सोशल मिडिया पर भी काफी सक्रीय रहते है। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन के चलते लाइसेंस धारक शराब की दुकान खोलने की मां मांग की थी। इसके लिए वह काफी ट्रोल हुए थे। इस बिच उन्होंने मकरज में शामिल हुए लोगो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

इससे पहले 26 मार्च को भी ऋषि ने इमर्जेंसी की मांग की थी। उन्‍होंने ट्वीट किया था, ‘डियर इंडियन्‍स, हमें इमर्जेंसी की घोषणा करनी होगी। देखिए हमारे देश में क्या हो रहा है! अगर टीवी पर यकीन करें तो लोग पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। स्थिति कंट्रोल करने का कोई और तरीका नहीं है। हम सभी के लिए यही अच्छा है। दहशत बढ़ रही है।’

बता दें कि, दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में लॉकडाउन के पहले तबलीगी जमात का मरकज लगा हुआ था। जिसमें देश-विदेश से 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। यहां करीब 2 हजार लोग लॉकडाउन के कारण फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह तक यहां से सभी जमातियों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन  विशेष बात यह कि मरकज से गए 120 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही की राज्यों में मकरज से लौटे लोगों की कोरोना जांच शुरू है।