सांसद ललन सिंह बने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ ऐलान

    Loading

    नई दिल्ली: मुंगेर से लोकसभा सांसद ललन सिंह उर्फ़ राजीव रंजन सिंह (Lallan Singh Rajiv Ranjan Singh) को राष्ट्रीय दल (यूनाइटेड) (Janta Dal United) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके काम का ऐलान किया गया। आरसीपी सिंह (RCP Singh) के केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

    ज्ञात हो कि, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में ललन सिंह का मंत्री बनना तय था, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को जेडीयू कोटे से मंत्री बनाया था। इस निर्णय के बाद ललन सिंह के नाराज होने की खबरें आई थी, जिसे खुद सिंह ने कोरी अफवाह बताई थी।

    कौन है ललन सिंह?

    ललन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माना जाता है। वह वर्तमान में बिहार के मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। ललन सिंह की पहचान एक जमीनी नेता के तौर पर होती है। वह लोकसभा के साथ साथ राज्य विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। इसी के साथ वह बिहार जेडीयू के अध्यक्ष भी राह चुके हैं