अहमदाबाद: गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Gujarat Deputy Chief Minister Nitin Patel) ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पटेल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें यहां यू एन मेहता हृदय रोग विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ”कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस होने के बाद मैंने आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं।” पटेल ने कहा, ”मैं हाल ही में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपना ख्याल रखने का आग्रह करता हूं।”
મને કોરોનાનાં સામાન્ય લક્ષણો જણાતા મેં કોરોનાનો RT-PCR ટેસ્ટ કરાવેલ હતો જેનો રિપોર્ટ પોઝિટિવ આવેલ છે. ડૉક્ટરોની સલાહ પર હું યુ.એન. મહેતા હોસ્પિટલમાં દાખલ થઈ રહ્યો છું.મારી આપ સૌને આગ્રહભરી વિનંતી છે કે હાલમાં મારા સંપર્કમાં આવેલા તમામ લોકોને પોતે સ્વસ્થ છે તેની કાળજી લેવા વિનંતી.
— Nitin Patel (@Nitinbhai_Patel) April 24, 2021
इससे पहले दिन में उन्होंने गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हुए थे। शुक्रवार को भी वह शाह और रूपाणी के साथ थे। पटेल ने करीब एक महीना पहले कोविड-19 से प्रतिरक्षा के लिए टीके की पहली खुराक ली थी। (एजेंसी)