pic: @twitter
pic: @twitter

    Loading

    कोटा: राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार गिर गई जिसमे दबकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलबे में घर के दो और लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।  

    जानकरी के अनुसार, घटना नवघाट क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को हुई है। घर की एक पुरानी दीवार गिर गई। इस घर में दो भाई महेंद्र केवट और महावीर केवट अपने परिवार के साथ रहते थे।

    उनके मुताबिक, दीवार गिरने से घर की छत ढह गई, जिससे परिवार के सभी सात सदस्य मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रही। वहीं, बुधवार सुबह तीन अन्य को निकाला लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि, मलबे में फंसे परिवार के बाकी दो सदस्यों को निकालने के लिए अभियान जारी है। केशवरायपाटन के थानेदार लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि मलबे से निकाले गए सभी पांच सदस्यों – दो महिलाओं और तीन नाबालिग लड़कियों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घर का निर्माण दशकों पहले अनियोजित तरीके से किया गया था। (एजेंसी )