mamata-banerjee
File Photo

    Loading

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं। करीबी नेताओं का तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) छोड़ने का सिलसिला लगातार शुरू है। इसी क्रम में एक और विधायक जल्द ही टीएमसी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में शामिल होने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना के सातगछिया सीट से विधायक सोनाली गुहा (Sonali GUha) जल्द ही भगवा दल में शामिल होने वाली हैं। 

    ज्ञात हो कि, सोनाली गुहा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद करीबी नेता माना जाता रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी प्रमुख ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने से वह बेहद नाराज हैं। मीडिया से बात करते हुए वह फूट-फूटकर रोईं।

    उन्होंने कहा, “पता नहीं दीदी को क्या हो गया है। मैंने पहले दिन से उनका साथ दिया, लेकिन पता नहीं उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।”

    नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव 

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता ने विधानसभा की 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ दार्जिलिंग की तीन सीटों पर सहयोगी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के उम्मीदावर चुनाव लड़ेंगे। ममता ने अपनी सीट भवानीपुर से सोवानदेब चटर्जी को मौका दिया है। वहीं खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

    गौरतलब है कि, बंगाल विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा, वहीं आखरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। चुनाव के परिणाम दो मई हो आएंगे। तीसरी बार सत्ता में पहुंचने में लगी टीएमसी को इस बार भारतीय जनता पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है।