13 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार

Loading

पुणे. रविवार पेठ के सर्राफा व्यवसायी द्वारा गहने बनाने के लिए दिए गए 13 लाख रुपए का सोना लेकर कारीगर फरार हो गया। इस मामले में अकबर उर्फ अतर रफीक मलिक (36) पर केस दर्ज किया गया है इसकी रिपोर्ट अभिजीत घोरपड़े (शुक्रवार पेठ) ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार अभिजीत का आर्डर के अनुसार गहने बनाने का काम है। उससे सोना लेकर गहने बनाने का काम कई महीनों से अकबर कर रहा था। इस वजह से अभिजीत का अकबर पर विश्वास था। कुछ महीने पहले अकबर ने नए गहने बनाने के लिए 363 ग्राम वजन के 12 लाख 92 हजार के गहने लिए थे, लेकिन गहने लेने के बाद उसने वापस नहीं किए और धोखाधड़ी की। इस मामले में आगे की जांच सहायक निरीक्षक अभिजीत पाटिल कर रहे हैं