Night curfew

    Loading

    पुणे. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुणे (Pune) में शनिवार से मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown) की घोषणा की गई है। इसके तहत अब सख्त प्रतिबंध (Strict Restrictions) लगाए जाएंगे, शहर में शाम के 6 बजे के बाद नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू किया गया है। वहीं, दिनभर भी 5 लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक लगाते हुए जमावबंदी लागू की गई। पुणे पुलिस (Pune Police) मिनी लॉकडाउन की कड़ी अमलबाजी करने की तैयारी में जुट गई है। पुणे में होटल और अन्य सुविधा पूरी तरह से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 

    पुणे के सह पुलिस आयुक्त रविंद्र शिसवे ने पुणेकरों से अपील की है कि पुलिस की कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुणे में 32 पुलिस थाने की सीमा में कुल 96 प्वाइंट्स पर नाकाबंदी तैयार किए हैं। शहर में चार हजार पुलिस बंदोबस्त के लिए तैनात रहेंगे। पुणे शहर में रोजाना 4 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसलिए आज से सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।  इसके अनुसार, सरकार ने सख्त नियम लागू किए हैं। शहर में होटल, मॉल्स, सिनेमा हॉल के साथ ही भीड़भाड़ वाले जगहों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसकी अमलबाजी आज से शुरू की गई है।

    आज से शहर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू 

    महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए आज से शहर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू किया गया है। जिन लोगो को नौकरी के कारण देर रात सफर करना पड़ता है, वे अपने साथ कम्पनी का एक पत्र जरूर रखें। उसे दिखाने के बाद लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। अगर कारण उचित होगा तो टू व्हीलर पर एक आदमी ट्रैवल कर सकता है। हालांकि बिना कारण घूमने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके संदर्भ में सभी पुलिस को सूचना दे दी गई है। लोग नियमों का पालन करें, यह अपील पुलिस सह आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे ने की है।