Prime Minister Narendra Modi ban cow slaughter on this Independence Day, demands Dr. Kalyan Gangwal of Sarvjeev Mangal Pratishthan

    Loading

    पुणे. 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) पर लाल किले (Red Fort) से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को देश में गोहत्या (Cow Slaughter) पर प्रतिबंध (Ban) लागू करने की घोषणा करनी चाहिए। यह मांग सर्वजीव मंगल प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कल्याण गंगवाल ने आवेदन देकर की है।

    डॉ. कल्याण गंगवाल समेत 20 हजार नागरिकों ने यह आवेदन ईमेल, पत्र और संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को भेजा है। डॉ. कल्याण गंगवाल ने कहा कि, हम सभी को देश की प्रगति और प्रतिमा के लिए प्रधानमंत्री के रूप में मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर हमें  बहुत गर्व है। मोदी बचपन से ही गौ रक्षक रहे है। इसी लाल किले पर महादजी शिंदे, हिंदू समुदाय के सेनापती ने 1883 में पर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

    सुप्रीम कोर्ट ने 2008 में  गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इस निर्णय को लागू किया जाना चाहिए। भारत के कई नागरिकों द्वारा गोवंश की सुरक्षा की मांग की जा रही है।  पुणे के वडगांव शेरी में चातुर्मास कर रहे प्रीति सुधाजी महाराज और मधुस्मिता जी महाराज ने भी इसके लिए पहल की है, ऐसी जानकारी कल्याण गंगवाल ने दी।