File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी   

    झाड़ू (Broom) को धन की देवी मां लक्ष्मी (Laxmi) का प्रतीक (Symbol) माना जाता है। यह एक ऐसी चीज़ है, जो घर से गंदगी (Mess) को दूर करने यानी साफ सफाई (Clean) में इस्तेमाल (Use) की जाती है। झाड़ू का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। झाड़ू धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक होने के कारण झाड़ू को पैर लगाना वास्तुदोष (Vastudosh) बताया गया है| ऐसे में इसे घर पर रखने व इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे बताते हैं। ताकि इन चीजों में सुधार करके धन संबंधी व जीवन में आने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

    • घर की सफाई हमेशा सुबह के समय करनी चाहिए। इसलिए दिन के वक्त ही झाड़ू लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलने के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
    • मान्यता है कि झाड़ू को कभी भी खड़े करके नहीं रखना चाहिए। इससे धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पैसों की किल्लत होने के साथ घर में लड़ाई- झगड़े व तनाव बढ़ता है। इसके अलावा इसे फैलाकर रखने की जगह हमेशा बांधकर रखें।
    • अगर आप टूटे हुए झाड़ू को इस्तेमाल करते हैं तो वास्तु के अनुसार, घर या कार्यक्षेत्र में टूटा झाड़ू रखने से जीवन में परेशानियों को न्यौता देने के बराबर माना जाता है। ऐसे में इसके खराब होने व टूटने पर तुरंत बदल लें।
    • वास्तुशास्त्र के अनुसार, शाम के समय में झाड़ू लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। माना जाता है कि इस समय झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता बढ़ती है।