Loading

रिपब्लिक डे पर हर साल वार्षिक परेड में सैन्य ताकत, समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है। हालाँकि, COVID-19 महामारी के कारण, इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह पिछले वर्षों से कुछ अलग होगा। जिसमें प्रतिभागियों की संख्या कम होगी और 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी दिखाई जाएगी। इस साल भारतीय वायु सेना के राफेल जेट्स परेड में हिस्सा लेंगे। वहीं लद्दाख राजपथ पर पहली बार एक प्रतिष्ठित झांकी और थिकसे मठ के साथ इसकी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा। जहाँ उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और शहर में बन रहे राम मंदिर के मॉडल को दिखाया जाएगा। इसके अलावा नौवें सिख गुरु, ‘गुरु तेग बहादुर’ के बलिदान को पंजाब की झांकी में दिखाया जाएगा और चांदनी चौक के पुनर्विकास कार्य को राष्ट्रीय राजधानी की झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा।