Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

     हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत खास महत्व होता है। हर साल पुरे भारत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बहुत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल भी जन्माष्टमी की शुरुआत चारों तरफ हो चुकी है।

    भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथी और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

    इस पर्व को लोग बड़े धूमधाम से मानते है। इस दिन श्री कृष्ण का व्रत भी रखा जाता है। इस दिन कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

    इस दिन पूजा- अर्चना करने से निसंतान दंपतियों को भी संतान की प्राप्ति हो जाती है। जन्माष्टमी हर जगह मनाया जाता है। जन्माष्टमी की रौनक चारों तरफ देखने मिल जाती है।

    इस जन्माष्टमी को और खास बनाने के लिए हम आपके लिए कई सारे मेहंदी डिज़ाइन लाये है। जो बेहद ही सुंदर है।