Manipur Chief Minister Biren's big claim, peace is being restored
एन बीरेन सिंह (PIC Credit: Social Media)

मणिपुर में अवैध घुसपैठियों से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. खुद CM एन बीरेन सिंह ने बताया कि एक ही जिले से करीब 5457 घुसपैठियों के बारे में जानकारी मिली है.

Loading

इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने कहा है कि कामजोंग जिले में 5,457 ‘अवैध प्रवासियों’ का पता चला है और उनके निर्वासन के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर लिखा कि 5,173 लोगों के बायोमेट्रिक आंकड़े एकत्रित कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फाइकोह, हुइमी थाना/सांगकलोक शरणार्थी शिविरों में रहने वाले लोगों का बायोमेट्रिक विवरण प्राप्त किया जा रहा है।”

सिंह ने कहा कि उनकी सरकार सभी ‘अवैध प्रवासियों’ को मानवीय मदद प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस परिस्थिति को बहुत ही संवेदनशील तरीके से संभाल रहे हैं।” इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि 5,457 अवैध प्रवासियों का पता चला है, उनमें से 5,173 का बायोमेट्रिक डेटा इकट्ठा किया गया है। सरकार ने 7 मई, 2024 तक मणिपुर के कामजोंग जिले में कुल 5457 अवैध प्रवासियों का पता लगाया है और उनके निर्वासन की प्रक्रिया भी चल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि, हम उन सभी अवैध प्रवासियों को मानवीय सहायता दे रहे हैं, जिनके बारे में अभी तक पता चला है। एक चिंताजनक स्थिति होने के बावजूद हम इसे पूरी संवेदनशीलता के साथ संभाल रहे है।इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बताया था कि इस महीने की शुरुआत में म्यांमा के कम से कम 38 ‘अवैध प्रवासियों’ को तेंगनोपाल जिले के मोरेह कस्बे के रास्ते वापस भेजा गया था जो सीमापार कर मणिपुर आए थे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कुल 77 ऐसे प्रवासियों को निर्वासित किया गया था।