ashok

    Loading

    टोक्यो. एक बड़ी खबर के अनुसार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के गोल्फ (Golf) में भारत की गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) आज मेडल जीतने से चूक गईं।  वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं हैं।  पता हो कि अदिति शुक्रवार को खत्म हुए तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थीं।  

    लेकिन अदिति आज भी चौथे राउंड में टॉप-4 में बनी हुई थीं।  आज अमेरिका की नैली कोर्दा ने गोल्ड मेडल जीता है।  जबकि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया को के बीच अब मुकाबला होगा।  

    पता हो कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहीं महिला गोल्फ खिलाड़ियों में अदिति अशोक के ग्रीन शॉट जिसे ‘बंकर शॉट’ भी उपनाम मिला हुआ है, उसकी भी खूब चर्चा हो रही है।  अदिति ने ये शॉट शानदार खेला है।  23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया है।  

    गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है।  आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है।  जहाँ एक तरफ वह गोल्फ में मेडल जितने की सम्भावना थी।  आज 23 वर्षीय अदिति अशोक ने अपने प्रदर्शन से मेडल की उम्मीद जगा दी थी।  इसी के साथ आज नीरज चोपड़ा भी जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलेंगे।  वह भाला फेंक में आज देश को मेडल दिला सकते हैं।  इसके अलावा रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए आज अपना जोर लगाएंगे।