Tokyo Olympics 2020 : Indian women's hockey team players got emotional during conversation with PM Modi, watch video

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम से फोन पर बातचीत की। इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के प्लेयर्स भावुक होते नज़र आए। पीएम मोदी ने भावुक हुईं भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों से कहा कि, देश को उन पर गर्व है। 

    इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं।” उन्होंने कहा ,‘‘टोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। इस टीम पर गर्व है। हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे।” 

    भावुक हुईं भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी

    बता दें कि, भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। कांटे की टक्कर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3-4 से हार गई।