SA T20 League

    Loading

    – विनय कुमार

    साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आगामी T20 Cricket League South Africa के लिए साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) को कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है। CSA ने इसकी ऑफिशल घोषणा कर दी है। ख़ास बात ये है कि साऊथ अफ्रीका की इस T20 League SA की सभी टीमों को IPL की टीमों के मालिकों ने ही खरीदा है।

    आपको याद दिला दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेटब्रीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) IPL में ‘राजस्थान रॉयल्स’ (Rajasthan Royals RR) खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने IPL में कमेंट्री भी की थी। गौरतलब है कि ग्रीम स्मिथ एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। CSA को उम्मीद है कि साऊथ अफ्रीका की इस T20 League SA को स्थापित करने में वे बड़ी भूमिका निभाएंगे।

    गौरतलब है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricket South Africa) बोर्ड की आर्थिक स्थिति बढ़िया नहीं है, वह भारत जैसे देशों के क्रिकेट बोर्ड के आपसी सहयोग पर टिका होता है। कोरोना की वजह से उसकी हालत और बुरी हो गई। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाने के नजरिए से CSA ने T20 League आरंभ करने का फ़ैसला किया।

    साऊथ अफ्रीका की इस क्रिकेट लीग को मिनी IPL कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसका कारण ये है कि इसके फाउंडर IPL के पूर्व CEO सुन्दर रमन (Sunder Raman) ही हैं। साथ ही, इस लीग की सभी 6 टीमों को IPL के फ्रेंचाइजी मालिकों ने ही खरीदा हैं।

    SA Cricket League Teams

    1. मुकेश अंबानी (MI) : Cape Town Franchise

    2. एन श्रीनिवासन (CSK) : Johannesburg Franchise

    3. पार्थ जिंदल (डीसी) : Pretoria Franchise

    4. संजीव गोयनका : (LSG) : Durban Franchise

    5. मारन परिवार (SRH ) : Port Elizabeth Franchise

    6. मनोज बदले (RR) : Paarl Franchise