Pakistan Cricket team
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच शनिवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच अफगानिस्तान ने जीत लिया। वहीं, इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने जमकर तैयारी कर ली है। वहीं, आज भारत से भिड़ने से पहले पाक्सितान के खिलाड़ी टेंशन में नज़र आ रहे है। 

    पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार दुआ कर रहे है। मदद की अपील कर रहे है। लेकिन, यह सब मैच के लिए नहीं बल्कि अपने देश में आई बाढ़ और उसमें फंसे लोगों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी दुआ कर रहे हैं। 

    पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध, पंजाब और बलोचिस्तान प्रांत में बाढ़ आई है। इस वजह से करीब 10000 लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों की जान भी गई है। कई लोग बेघर हुए हैं। पाकिस्तान में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी है। इसी वजह है कि एशिया कप खेलने दुबई पहुंचे कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने होने देशवासियों की सलामती के लिए दुआ मांगी है। 

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ की है। उन्होंने कहा कि, ‘इस मुश्किल समय में सभी देश को एकजुट होना चाहिए।’ वहीं, शाहीन शाह अफरीदी ने सभी लोगों से अपील की है कि, ‘वो पीड़ितों की मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा दान करें।’

    इनसे पहले शोएब अख्तर भी पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुहार लगा चुके है। शोएब अख्तर ने बाढ़ में फंसे लोगों के लिए काम कर रहे शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन के काम की सराहना भी की है।