Ground Staff, IPL, BCCI Gift

    Loading

    -विनय कुमार

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah Secretary BCCI) ने ट्वीट कर जानकारी दी है IPL 2022 के सफल आयोजन के लिए सभी चार स्टेडियम को इनामी राशि दी जाएगी।

    Jay Shah का ट्वीट, पिच क्यूरेटर्स और ग्राउंड्समैन को बड़ा तोहफ़ा

    BCCI के सेक्रेटरी शाह ने अपनी ट्वीट में घोषणा की, “मुझे उन सभी लिए इनामी राशि घोषित करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिन्होंने हमें TATA IPL 2022 सीजन-15 में खेल के लिए बेहतरीन मैदान तैयार करके दिए।” उन्होंने कहा कि, स्टेडियम के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए इनामी राशि होगी, जिसमें पिच क्यूरेटर्स और सभी 6 स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को प्राइज मनी मिलेगी।

    जय शाह ने आगे कहा, “हम IPL 2022 में हुए उच्च स्तरीय मैचों के साक्षी रहे। मैं हर एक स्टेडियम में की गई कड़ी मेहनत के लिए सभी को शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने यह भी बताया कि इनाम की राशि कैसे बांटी जाएगी।

    इस तरह बंटेगी Prize Money

    गौरतलब है कि, IPL 2022 के ग्रुप स्टेज के 70 मैच महाराष्ट्र के 4 स्टेडियम में खेले गए, जिसमें ब्रेबोर्न स्टेडियम, वानखेडे स्टेडियम, MCA Pune स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई थे। इन 4 स्टेडियम को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, यानी 25-25 लाख रुपए सभी को मिलेंगे। बाकी बची 25 लाख रुपए की रकम प्लेऑफ में हुए मैचों के लिए दिए कोलकाता और अहमदाबाद के स्टेडियम को मिलेंगे। यानी, 12.5 लाख रुपए ईडन गार्डन (Eden Gardens Stadium, Kolkata) के पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए होंगे, जहां Qualifire-1 और IPL 2022 Eliminator Match मैच खेला गया था। और, बाकी की 12.5 लाख रुपए की इनामी राशि नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद को दी जाएगी, जहां IPL 2022 Qualifire-2 और IPL 2022 Final Match खेला गया था।