Dubey and Yashasvi Jaiswal will be the key to India's success, Ravi Shastri predicts
रवि शास्त्री-शिवम दुबे- यशस्वी जायसवाल (डिजाइन फोटो)

टी20 विश्व कप 2024 में शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत के इन दोनों युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जताई।

Loading

दुबई: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा कि आगामी टी20 विश्व क(T20 World Cup 2024) में शिवम दुबे (Shivam Dubey) की बड़े छक्के लगाने की क्षमता से भारत को बड़े स्कोर बनाने में मदद मिलेगी और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ दुबे पर भारत की उम्मीदों का दारोमदार होगा। जायसवाल और दुबे एक जून से अमेरिका (America) और वेस्टइंडीज (West Indies) में होने वाले टी20 विश्व कप में पदार्पण करेंगे।

शास्त्री ने आईसीसी से कहा ,‘‘ दोनों बायें हाथ के बल्लेबाज हैं और अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं । एक यशस्वी जायसवाल है जिसने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वह युवा है और बेखौफ खेलता है।” चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले दुबे ने इस सत्र में 11 मैचों में 170 . 73 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाये हैं। शास्त्री ने कहा ,‘‘ मध्यक्रम में उसे देखियेगा। वह आक्रामक है और मैच विनर है।

वह मजे के लिये छक्के लगा देता है और स्पिन गेंदबाजी को बखूबी खेलता है।” उन्होंने कहा ,‘‘ तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी वह असरदार है। पांचवें छठे नंबर पर उसकी भूमिका अहम होगी। अगर कोई 20 . 25 ओवर में खेल का नक्शा बदल सकता है, तो वह है। उसका स्ट्राइक रेट 200 के आसपास है जिससे भारत को काफी मदद मिलेगी।”

(एजेंसी)