टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का कमान एडेन मार्कराम को सौंपा है। जबकि इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर को बनाया गया है।
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का आगाज जून (June) से होने वाला है। इस टूर्नामेंट (ICC Tournament) के लिए अब हर देश अपनी टीम का ऐलान करने लगा है। इसी बीच साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) और इंग्लैंड (England Cricket Team) ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) को सौंपा है। जबकि इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) को बनाया गया है।
एडेन मार्कराम बनें साउथ अफ्रीका के कप्तान
एडेन मार्कराम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जहां टीम के साथ तीन खिलाड़ियों को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा गया है। इस बार तेम्बा बावुमा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका का पहला मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। उनकी यह भिड़ंत श्रीलंका से होनी है। वहीं कप्तान मार्कराम की बात करें तो वह इस समय आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल में उनका शानदार फॉर्म दिखाई दे रहा है।
जोस बटलर को इंग्लैंड की कमान
वहीं इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर को मिली है। इस समय बटलर आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन में उनका विस्फोटक बैटिंग और जबरदस्त फॉर्म देखने मिल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड के उपकप्तान मोईन अली है।
Our ICC Men's T20 World Cup squad looking 🔥🔥🔥
Who are you most looking forward to seeing? 👇#EnglandCricket | @T20WorldCup pic.twitter.com/48Q6pO2CzE
— England Cricket (@englandcricket) April 30, 2024
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड-
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
ट्रेविलिंग रिजर्व- नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।
इंग्लैंड की टीम-
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली (उपकप्तान), फिल साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्रन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, रीस टॉपले, आदिल रशीद, टॉम हार्टले, बेन डकेट।