दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड और होने वाली पत्नी जया भारद्वाज बारहखंबा की रहने वाली हैं। वह बिग बॉस-5 (साल-2011) में प्रतिभागी रहे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं।
दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड और होने वाली पत्नी जया भारद्वाज बारहखंबा की रहने वाली हैं। वह बिग बॉस-5 (साल-2011) में प्रतिभागी रहे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं।

    Loading

    दुबई: गुरुवार को दुबई के अंतरष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक अनोखा वाकया हुआ। जहां चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। दरअसल, किंग्स पंजाब के साथ हुए मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को भरे स्टेडियम में प्रपोज कर दिया। दीपक ने दर्शकों की दीर्घा में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड को पूरे फ़िल्मी अंदाज में प्रपोज किया। जिसे उनकी गर्लफ्रेंड ने भी स्वीकार करते हुए हां कह दिया। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    आईपीएल के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी किए वीडियो के अनुसार, मैच के समाप्त होने के बाद दीपक दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड के पास पहुँचते हैं। जहां वह घुटनों पर बैठकर पूरी फ़िल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने बिना समय गवाएं उन्हें हां कर दी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। वहीं इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर दोनों को प्रोत्सहित किया।

    वहीं दीपक ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालकर इसकी घोषणा की। वहीं यह वीडियो शेयर करते हुए चहर ने लिखा खास मौका।