former Pakistani cricketer shahid-afridi-again-targeted-gautam-gambhir-harbhajan-singh-laughed-and-got-trolled-of-social-media

    Loading

    नयी दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India And Pakistan) में अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू रहता है। क्रिकेट भी अक्सर भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों में टशनबाजी दिखाई देती है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच भी देखने को मिलता है।

    इन दोनों के बीच रिश्ते कुछ खास नहीं रहे हैं। यह दोनों जब भी मैदान में आमने सामने आए, तब आपस में भिड़ते हुए दिखाई देते है। वहीं, अब शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने गौरम गंभीर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद सभी लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

    दरअसल, रविवार को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच के लिए अफरीदी और हरभजन सिंह एक भारतीय न्यूज चैनल पर आए हुए थे। यहां अफरीदी को गंभीर की याद आई और उन्होंने एक बार फिर गौतम के लिए जहर उगला।

    अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मेरी किसी भारतीय खिलाड़ी से लड़ाई रही है। हां, कुछ मौकों पर गौतम गंभीर के साथ मेरी बहस हुई है सोशल मीडिया पर। और मुझे ऐसा लगता है कि गौतम गंभीर ऐसा कैरेक्टर है, जिसे इंडियन टीम में भी कोई पसंद नहीं करता है।’

    इस शो पर अफरीदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। वहीं, हरभजन सिंह स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विक्रांत गुप्ता के साथ बैठे हुए थे। अफरीदी की बातों पर हरभजन सिंह और विक्रांत दोनों हंसने लग गए। हालांकि, भारतीय फैंस को भज्जी और विक्रांत का यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस वीडियो को क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अफरीदी के साथ भज्जी और विक्रांत की जमकर आलोचना की।