PIC: David Warner/Instagram
PIC: David Warner/Instagram

    Loading

    नई दिल्ली: देशभर में इस समय गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार न केवल देश में बल्कि दुनियाभर में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घर पर गणपति बाप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में दुनियाभर से लोग एक दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। खेल जगत में भी गणेश चतुर्थी की धूम है। 

    इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner Wishes Ganesh Chaturthi) भी भगवान श्री गणेश की भक्ति में डूबे नजर आए। वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर गणेश जी के साथ अपनी फोटो शेयर की। इस तस्वीर में भगवान गणेश विशाल स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं और उनके नीचे डेविड वॉर्नर दोनों हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David Warner (@davidwarner31)

    इस दौरान वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहनी हुई है। तस्वीर में गणेश जी एक विशाल पर्वत पर बैठे दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए वॉर्नर ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं। आपको ढेर सारी खुशियां मिलें।’

    वॉर्नर के अलावा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। ऋषभ पंत ने वीडियो शेयर की है, जबकि विराट कोहली ने गणेश जी की एक तस्वीर करते कर शुभकामनाएं दी है। 

    ज्ञात हो कि, इस समय दुबई में भारतीय टीम एशिया कप खेल रही है। जहां, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, आज भारत का सामना हांगकांग (IND vs HK) से होना है।