happy birthday Ambati Rayudu Debut at the age of 27, took retirement in anger, so was Ambati Rayudu's career

    Loading

    नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज बल्लेबाज अंबाती रायडू (Happy Birthday Ambati Rayudu) आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। रायडू जब भी मैदान पर आते थे, वह आक्रमक बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को मुश्किल में डाल देते थे। वह भारतीय टीम के मध्यक्रम का बेहतरीन बल्लेबाज के नाम से भी जाने जाते है। क्रिकेट के अलावा रायडू अपने गुस्से के वजह से चर्चा में रहे है। 

    अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का जन्म 23 सितंबर 1985 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। रायुडू ने श्री रामकृष्ण विद्यालय, सैनिक्पुरि, सिकंदराबाद से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कीl रायडू ने भारतीय टीम के लिए बेहद कम मुकाबले खेले है। लेकिन, वह अपने गुस्से के वजह से कई विवादों में घिरे रहे थे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 69th 🥺 (@69th.second)

    अंबाती रायडू की कप्तानी में कई खिलाडियों ने अपनी करियर की शुरुआत की। जिनमें सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाडियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। कई खिलाडियों का करियर संवारने वाले रायडू को भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका बहुत देर से मिला। जब भी उनको भारतीय टीम में शामिल करने का मौका आया, तब उनके गुस्से के कारन उन्होंने वह मौका गंवा दिया। गुस्से की वजह से उनका क्रिकेटिंग टैलेंट कभी बाहर ही नहीं आ पाया। रायडू मैदान पर साथी खिलाड़ियों से लेकर बीसीसीआई तक से उलझ जाते थे।

    बता दें कि, राडयू (Ambati Rayudu) ने 24 जुलाई 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 84 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। इसके बाद से ही वह टीम के अंदर बाहर होते रहे। रायडू ने 27 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे। उन्होंने साल 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ambati Rayudu (@a.t.rayudu)

    साल 2019 में रायडू अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में आए थे। दरअसल, 2019 आइसीसी वनडे विश्व कप के लिए रायडू की जगह टीम में आलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया था। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया और चयन का सही ठहराया। इसके बाद रायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘मैंने थ्री डी चश्मा आर्डर किया है जिससे विश्व कप देखूंगा।’

    रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने इस ट्वीट के जरिए सीधा मुख्य चयनकर्ता पर तंज किया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि रायडू ने गुस्से में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तक की घोषणा कर दी। रायडू के इस फैसले से सभी लोग हैरान हो गए थे। हालांकि उन्होंने बाद में इस फैसले को बदलते हुए संन्यास वापस ले लिया था।

    आइपीएल की बात करें तो, साल 2012 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच में रायडू अपना आपा खो बैठे। इस मैच में रायडू भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान में भिड़ गए थे। दोनों के बीच एबी डीविलियर्स और धवल कुलकर्णी ने बीच-बचाव कराया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ambati Rayudu (@a.t.rayudu)

    इसके बाद आइपीएल 2016 में मुंबई इंडियस से खेलते हुए रायडू अपनी ही टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह से भिड़ गए थे। राइजिंग पुणे के खिलाफ मैच में फील्डिंग के समय भज्जी की एक गेंद पर रायडू बाउंड्री नहीं रोक पाए। इससे नाराज भज्जी ने कमेंट किया, जिसके बाद रायडू अपना गुस्सा नहीं रोक पाए और जाकर भिड़ गए। 

    बता दें कि, रायडू (Ambati Rayudu) को भारत की ओर से वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। रायडू ने 24 जुलाई 2013 को वनडे और  7 सितंबर 2014 को टी20 करियर का आगाज किया था। रायडू ने 55 वनडे में 3 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से कुल 1694 रन बनाए।