Legends League Cricket T20 Tournament 2022 virender-sehwag-becomes-captain-of-indian-maharaja-team

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 में कई नामचीन महारथी फुस्स साबित हुए, वहीं  कुछ युवा खिलाड़ियों ने इस सीज़न में ऐसा बेहतरी प्रदर्शन किया कि लोग देखते रह गए। IPL 2022 की समाप्ति के बाद से भारत के दौरे पर आ रही साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ भारत 5 मैचों की T20 सीरीज खेलेगा। IND vs SA T20 Series, 2022 में भारतीय टीम में बदलाव को लेकर क्रिकेट की दुनिया के महान बल्लेबाज़ रहे वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने टीम इंडिया में 3 खिलाड़ियों को शामिल करने की अपनी राय दी है।

    सहवाग ने कहा कि IPL 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) की तरफ़ से खेल रहे गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), LSG के आवेश खान (Awesh Khan) और SRH के उमरान मलिक (Umran Malik) को भारतीय टीम की डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के स्क्वॉड में शामिल किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा, “आप T20 विश्व कप (ICC T20I World Cup, 2022) के बारे में बात कर रहे हैं। मैं कहूंगा कि उन्हें जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA vs IND T20I Series, 2022) आगामी सीरीज में खेलने के लिए मौका देना चाहिए। हमें अपने मुख्य गेंदबाजों को ब्रेक देना चाहिए, क्योंकि इसके बाद (SA vs IND T20I Series, 2022 के बाद) इंग्लैंड के खिलाफ (ENG vs IND Series, 2022) भी हमें सीरीज खेलनी है। जिन्होंने IPL 2022 में बढ़िया प्रदर्शन किया है, उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए चुना जा सकता है, जैसे उमरान मलिक ,(Umran Malik), अर्शदीप (Arshdeep Singh) और आवेश खान (Awesh Khan)को आजमाया जा सकता है।”

     

    IPL 2022 में इन तीनों का प्रदर्शन

    • अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अब तक खेले मैचों के डेथ ओवर्स में कुल 8 ओवर की गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने 6.1 की औसत से 50 रन दिए और 3 शिकार किए हैं।
    • उमरान मलिक (Umran Malik) ने अब तक खेले मैचों में गेंदबाजी करते हुए 7.96 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं।
    • आवेश खान (Awesh Khan) ने अब तक खेले 8 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 8.32 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं।

    गौरतलब है कि, उमरान मलिक (Umran Malik) 153.3 किमी प्रति घंटे की रफ़र गति से IPL 2022 में सबसे तेज भारतीय बोलर हैं। उमरान ने लगातार150 किमी प्रति घंटे की गति से बोलिंग करते हुए आईपीएल के बल्लेबाजों को नानी याद दिला दी है।

    डेथ ओवर्स की बात की जाए, तो अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को पछाड़ दिया है और IPL 2022 के बेस्ट डेथ बॉलर बनकर उभरे हैं।

    आवेश खान (Awesh Khan) IPL 2021 के सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे पायदान पर थे। अबकी ताज़ा सीज़न में भी वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और  दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, IPL 2022 में Purple Cap की रेस में भी शामिल हैं।