india vs bangladesh virat-kohli-breaks-mahela-jayawardene-record-to-become-leading-run-scorer-in-t20-world-cup-history
Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी20 वर्ल्ड को 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अच्छे फॉर्म में नज़र रहे है। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अर्धशतक बनाया है। इस अर्धशतक के साथ विराट ने इतिहास रच दिया है। 

    बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने 16 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड पहले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज था। अब विराट ने उन्हें पीछे छोड़ यह खास रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर दिया है। 

    महेला जयवर्धने के नाम टी 20 विश्व कप में 1016 रन थे। जयवर्धने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले। इस दौरान उनका औसत 39.07 और स्ट्राइक रेट 134.74 था। उनका उच्चतम स्कोर 100 रन था। कोहली ने 25 मैचों में कमाल कर दिखाया है। उनका 83.41 का प्रभावशाली औसत और 131.71 का स्ट्राइक रेट है। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन है।

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन

    • 1017 – विराट कोहली (23 पारियां)*
    • 1016 – एम जयवर्धने (31 पारियां)
    • 965 – क्रिस गेल (31 पारियां)
    • 921 – रोहित शर्मा (34 पारियां) *

    आईसीसी विश्व कप में सर्वाधिक रन:

    • वनडे – सचिन तेंदुलकर (2278 रन)
    • टी20 – विराट कोहली