indian captain rohit-sharma-and-bcci President sourav-ganguly-release-poster-of-mega-blockbuster-asia-cup-indian-cricket-team

    Loading

    नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketers) अपने खेल के जरिए लोगों का दिल जीत लेते है। चाहे बल्लेबाज हो यह गेंदबाज या ऑलराउंडर खिलाड़ी। जब भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरते है, तब वहां का नज़ारा देखने लायक होता है। क्रिकेट के अलावा कई भारतीय क्रिकटर्स ऐसे भी है, जिन्हें अभिनय करने का चस्का लगा है। भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) भी अभिनय की दुनिया में एंट्री कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

    हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में रोहित अकेले दिखाई दे रहे है और फोटो पर लिखा है, ‘Mega Blockbuster’। इसके साथ लिखा है कि ‘ट्रेलर 4 तारीख को रिलीज होगा। वहीं, भारतीय कप्तान ने कैप्शन में लिखा, “मैं थोड़ा घबरा रहा हूं। एक तरह का डेब्यू है।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SOURAV GANGULY (@souravganguly)

    रोहित के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में भी सौरव गांगुली अकेले नज़र आरहे हैं। उनकी फोटो पर भी लिखा है, ‘Mega Blockbuster’। इसके साथ भी लिखा है कि ‘ट्रेलर 4 तारीख को रिलीज होगा।गांगुली ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “इसके लिए शूटिंग करने में मजा आया। नई मेगा ब्लॉकबस्टर जल्दी रिलीज हो रही है।”

    बता दें कि, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली ने जो पोस्टर शेयर किया वह फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का है। इस फिल्म में इन दोनों खिलाड़ियों के साथ कपिल शर्मा, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, तृष्णा कृष्णन और कार्थी जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं।