किंग कोहली (Virat Kohli) के अंदर क्रिकेट के अलावा और भी कई हुनर हैं।
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को कौन नहीं जनता। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबजी से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।
किंग कोहली (Virat Kohli) के अंदर क्रिकेट के अलावा और भी कई हुनर हैं। कोहली को क्रिकेट के अलावा डांस करना काफी पसंद है। उन्हें अक्सर मैदान पर या दोस्तों की शादियों में और अन्य पार्टियों में डांस करते हुए देखा गया है। डांसिंग के अलावा किंग कोहली (Virat Kohli) को सिंगिंग का भी काफी शौक है।
हाल ही में देश के उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो में विराट कोहली एक कार्यक्रम में गाते हुए नजर आ रहे हैं।
Nice to hear #ViratKohli singing! pic.twitter.com/B6ZneWP3Fo
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 3, 2022
दरअसल, यह वीडियो साल 2016 में बांग्लादेश में खेली गई एशिया कप के दौरान का है। इस दौरान भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में विराट कोहली (Virat Kohli) ने गाना गाते हुए सबका दिल जीत लिया था। स्टेज पर किंग कोहली के साथ एक महिला भी मौजूद हैं। विराट कोहली ने इस कार्यक्रम में बॉलीवुड का प्रसिद्ध गीत ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा…’ गाया था।
हर्ष गोयनका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘विराट कोहली को गाना गाते हुए सुनकर अच्छा लगा।’ अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो को शेयर और रीट्वीट किया है।