धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं।
चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। धोनी इस समय जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान धोनी को एक बार फिर पहले वाले अंदाज़ में बैटिंग करते हुए देखा गया। धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं।
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी तेज गेंदबाज और स्पिनरों के खिलाफ अच्छे शॉट्स लगाते दिखे थे। सीएसके ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘धोनी 109 और 114 मीटर के लंबे-लंबे छक्के उड़ा रहे हैं’। अब सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
Let the whistles travel for 109, 114,……… metres! #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni pic.twitter.com/J7nExa0vVT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2021
इससे पहले सीएसके ने धोनी का एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में भी धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाते दिखे। सीएसके ने वीडियो के कैप्शन लिखा था, ‘माही ऑल द वे…थाला.. व्हिसलपोडू.. येलो लव।’
Mahi way all the way!!! 👀 on #Thala #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 pic.twitter.com/gU1TRD2ZP9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 11, 2021
मालूम हो कि, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा था। इसलिए इस बार सीएसके की टीम जमकर पसीना बहा रही हैं। इस सीजन में धोनी की टीम अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स खिलाफ खेलने वाली है।
चेन्नई सुपर किंग्स :
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना।