Rohit Sharma
File Photo

रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया।

    Loading

    मुंबई, आईपीएल के 15वें (IPL 15) सीजन की शुरुआत हो गई है। आईपीएल के शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) के बीच रोमांचक मैच खेला गया। यह मैच दिल्ली ने 4 विकेट से जीत लिया। 

    एक समय था जब लगा रहा था कि, मुंबई बड़ी आसानी से यह मैच जीत लेगी। लेकिन, दिल्ली के खिलाड़ियों ने मुंबई को करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मुंबई (Mumbai Indians) का जीत के साथ शुरुआत करने का सपना भी टूट गया। हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एक बुरी खबर मिली है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुश्किल बढ़ गई  है। रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया।

    हाल ही में आईपीएल (IPL) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईपीएल ने अपने बयान में कहा है, “मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति दिखाई। ये टीम का इस सीजन का पहला अपराध था इसलिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगया गया।”

    मैच की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव (Lalit yadav) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने पांच ओवर में 75 रनों की कमाल की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। दिल्ली की टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14वें ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन ललित और अक्षर ने यहीं से जिम्मेदारी संभाल कर अपनी टीम का स्कोर 18।2 ओवर में 179 रन पर पहुंचाया।

    बता दें कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना दूसरा मैच 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।