PIC: RCB/Twitter
PIC: RCB/Twitter

    Loading

    मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में शनिवार यानी 23 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां RCB की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। RCB पहले बल्लेबाजी करते हुए महज़ 68 रनों पर ही सिमट गई। आईपीएल के इतिहास का यह छठा और आरसीबी का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। लेकिन क्या आप जानते हैं ’23 अप्रैल’ की तारीख का RCB ने कनेक्शन (RCB and 23 April Connection) भी है। 

    सबसे न्यूनतम स्कोर 

    वैसे तो 23 अप्रैल की तारीख से लोगों को आरसीबी के ख़राब फॉर्म और सबसे कम स्कोर ही याद है। क्योंकि इसी दिन आरसीबी ने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया था। साल 2017 में RCB की पूरी टीम महज़ 49 रन पर सिमट गई थी। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर है। लेकिन इसके अलावा इसी तारीख को कुछ ऐसा भी हुआ था जो RCB के लिए गर्व वाली बात भी है। 

    आईपीएल इतिहास का सबसे उच्चतम स्कोर 

    23 अप्रैल से बैंगलोर का ख़ास रिश्ता है। आरसीबी ने साल 2013 में इसी तारीख को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर्स में पांच विकेट पर 263 रन बनाए थे। जो आईपीएल के इतिहास में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इस मुकाबले में RCB के बल्लेबाज क्रिस गेल ने पुणे के गेंदाबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी खेल दी थी। 

    क्रिस गेल का सबसे तेज़ शतक 

    गेल ने इस दौरान 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया था, जो आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक था। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 17 छक्के और 13 चौके जड़े थे। आईपीएल में अबतक किसी भी बल्लेबाज की ओर से एक पारी में बनाया गया यह सर्वाधिक स्कोर है। उनकी इसी पारी के बदौलत टीम ने पुणे के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी। 

    130 रनों से जीता मैच 

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के 263 के जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम महज 133 रन ही बना सकी। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) ने 130 रनों के बड़े अंतर से पुणे वारियर्स को शिकस्त थी। आरसीबी ने आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर भी 23 अप्रैल को ही बनाया था। यह मुकाबला 23 अप्रैल 2013 को खेला गया था।

    23 अप्रैल और RCB 

    • 23 अप्रैल, 2013: 263-5 (आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर) 
    • 23 अप्रैल, 2017: 49 ऑलआउट (आईपीएल का सबसे लो स्कोर) 
    • 23 अप्रैल, 2022: 68 ऑलआउट

    आईपीएल इतिहास के सबसे कम स्कोर 

    • 49 रन आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2017 
    • 58 रन राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी, 2009 
    • 66 रन दिल्ली डेयरडेविल्स vs मुंबई इंडियंस, 2017 
    • 67 रन दिल्ली डेयरडेविल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2017 
    • 67 रन कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, 2008 
    • 68 रन आरसीबी बनाम vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2022