IPL 2022 की डिफेंडिंग चैंपियन CSK प्लेऑफ की एंट्री  में रही नाकाम, लेकिन उसे मिले 5 बेहतरीन खिलाड़ी, जानिए कौन

    Loading

    T20 League Tournament की दुनिया में IPL जैसी लोकप्रियता दुनिया में किसी की नहीं है। IPL के ताज़ा सीज़न IPL 2022 में 4 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी। अबकी सीज़न उसका प्रदर्शन नाम और पहचान के अनुरूप नहीं था। इस सीजन के लीग स्टेज के कुल 14 मैचों में CSK के नसीब सिर्फ 4 जीत आई और 10 में हार का सामना करना पड़ा। सीज़न का आखिरी मुकाबला CSK ने बीते शुक्रवार RR के खिलाफ खेला। जिसमें उसे करारी हार मिली। इस सीजन में भले ही टीम का प्रदर्शन खराब रहा हो, CSK ने 5 हीरे पा लिए। यानी, उसे 5 ऐसे शानदार खिलाड़ी पाए हैं, जो भविष्य में टीम।की बड़ी ताकत होंगे।

    डेवोन कॉनवे (David Convey)

    न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज को CSK ने उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। सीज़न की शुरुआत में इस लेफ़्  आर्म बल्लेबाज़ को ज्यादा मौका नहीं मिला। लेकिन, जब मिला तो वे कसौटी पर खरा उतरे। उन्होंने कुल खेले 7 मैचों में 42 की औसत से  145.66 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। उनके बल्ले से लगातार 3 हाफ सेंचुरी निकली। 

    महेश दीक्षाना (Mahesh Teekshna)

    श्रीलंका के इस खतरनाक बोलर Mistry Spinner ने अपनी गेंदबाजी से असर छोड़ा। उन्होंने इस सीजन में कुल खेले 9 मैचों में 7.46 की इकोनॉमी से 12 विकेट चटकाए। IPL 2022 Mega Auction-2022 में 50 लाख रुपए की बेस प्राइस वाले इस जानदार बोलर को CSK ने 70 लाख रूपए में खरीदा था।

    मुकेश चौधरी

    दीपक चाहर (Deepak Chahar) की गैरमौजूदगी में नई गेंद से इस लेफ़्ट आर्म फ़ास्ट बोलर का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा। सीज़न के आरंभ के कुछ मैचों में जूझने के बाद मुकेश ने बढ़िया प्रदर्शन किया। आपको याद दिला दें कि CSK ने उन्हें 20 लाख रुपए की उनकी बेस प्राइस में खरीदा था। इस ताज़ा सीज़न में कुल खेले 13 मैचों में उन्होंने 9.32 की औसत से 16 विकेट चटकाए।

    सिमरजीत सिंह (Simarjit Singh)

    राइट आर्म इस तेज़ गेंदबाज़ को CSK ने 20 लाख रुपए की बेस प्रइस में खरीदा था। नई गेंद से मुकेश चौधरी (Mukesh Chawdhry) का सिमरजीत सिंह ने बढ़िया साथ निभाया। उन्होंने इस सीजन में कुल खेले 6 मैचों में 7.67 की औसत से 4 विकेट चटकाए।

    मथीशा पथिराना

    जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर श्रीलंका के इस घातक फ़ास्ट बोलर को एडम मिल्ने (Adam Milne) के इंजर्ड होने के बाद CSK ने मैदान में उतारा। उन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट चटकाए। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Captain CSK) ने उनकी प्रशंसा की। धोनी ने कहा कि हमारे मलिंगा (पथिराना) ने भी बेहतरीन बोलिंग की है। अगले सीजन वे यकीनन और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    -विनय कुमार