ipl 2022 Umran Malik's Role Is To Run In And Express Himself Head Coach Tom Moody
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फ़ास्ट बोलर उमरान मलिक (Umran Malik) को जून की शुरुआत में साउथ के खिलाफ खेली जाने वाली T20 Series के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। खबर है कि BCCI के सिलेक्टर्स बहुत जल्द ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA vs IND T20I Series 2022 in India) 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम का चयन करेंगे। ताज़ा खबर तो ये भी है कि, IPL 2022 के सबसे फ़ास्ट बोलर उमरान मलिक (Umran Malik) सिलेक्टर्स के चॉइस के लिए प्राथमिकता में रहेंगे। उन्हें उस टीम में लिए जाने की पूरी संभावना है।

    गौरतलब है कि उमरान मलिक UAE में खेले गए ICC T20 Men’s World Cup, 2021 में टीम इंडिया के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े थे। माना जा रहा है कि BCCI इस साल खेले जाने वाले ICC T20 Men’s World Cup, 2022 को लक्ष्य करते हुए भारतीय टीम के फास्ट बॉलिंग पूल में बोलर्स की संख्या बढ़ाना चाहता है। खास बात ये है कि लगभग 150 किमी/घंटा की रफ्तार में बोलिंग करते हुए उमरान मलिक ने आकर्षित किया है। अगर तब तक उमरान की फिटनेस ठीक रही तो उन्हें भारतीय टीम।के फ़ास्ट बोलर्स के इस पूल में शामिल किया जा सकता है।

    फिलहाल इस पूल में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar), आवेश खान (Avesh Khan), हर्षल पटेल (Harshal Patel), मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj), दीपक चाहर (Deepak Chahar अगर फिट हो गए) को जगह मिलनी तय है। वहीं, माना जा रहा है कि, सेकंड लेयर में लेफ्ट आर्म पेसर टी. नटराजन, अर्शदीप (Arshdeep Singh) और उमरान मलिक (Umran Malik) को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने IPL 2022 के ताज़ा सीजन में अब तक खेले मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

    गौरतलब है कि, IPL 2022 में SRH की तरफ से खेले अब तक के 6 मैचों में उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं। बताया जा रहा है कि BCCI सिलेक्शन कमिटी के चीफ चतन शर्मा और उनकी कमिटी की निगाहें उमरान मलिक पर रहेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस समय वे दूरी के नजरिए से भारत के सबसे तेज बोलर हैं। उमरान नियमित तौर पर 152+ (करीब 95 मील/घंटा) की रफ्तार दिखाते हैं।