-विनय कुमार
BCCI ने IPL 2023 के Qualifier, Eliminator और Final Match का शेड्यूल जारी कर दी है। हालांकि, अभी IPL 2023 Play-off में खेलने वाली 4 टीमों के नाम का अभी फैसला नहीं हुआ है।लेकिन, इस सीजन के अंतिम 4 मैच कहां खेले जाएंगे, इसे लेकर शेड्यूल जारी कर दी गई है।
BCCI ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसके अनुसार ये सभी चार मैच चेन्नई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। IPL 2023 का पहला Qualifire Matc 23 मई को चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में, और दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
IPL 2023 Eliminator Match 24 मई को खेला जाएगा, जो चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेल जाएगा। और, IPL 2023 Final Match अहमदाबाद के Narendra Modi International Cricket Stadium में खेला जाएगा।
गौरतलब है कि IPL 2023 में कुल 10 टीमें खेल रही हैं। इस ताज़ा सीजन का आरंभ चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से 31 मार्च को हुआ था। फाइनल मैच 21 मई को होगा। आपको याद दिला दें कि पीछे सीज़न IPL 2022 के दो फाइनलिस्ट थे- Gujarat Titans और Rajasthan Royals. जिसमें गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर आईपीएल में अपने पहले ही सीज़न में वह चैंपियन बनी।
IPL 2023 के IPL 2023 के Qualifier, Eliminator और Final Match का शेड्यूल
23 मई : चेन्नई, क्वालिफायर-1
24 मई : चेन्नई, एलिमिनेटर
26 मई : अहमदाबाद, क्वालिफायर-2
28 मई : फाइनल (IPL 2023 Final).