Shubham Dubey IPL 2024 Rajasthan royals
शुभम दुबे (PIC Credit: RR X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का मिनी ऑक्शन (IPL 2024 Mini Auction) बीते मंगलवार 19 दिसंबर को हुआ। इस दौरान कई ऐसे खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिन्होंने आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम नहीं रखा। एक ऐसा ही खिलाड़ी महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला है। जिस पर राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये का दांव लगाया है। इस अनकेपेड खिलाड़ी का नाम शुभम दुबे (Shubham Dubey) है। जिनके पिता नागपुर में पान का ठेला चलाते हैं। 

20 लाख से सीधे 5 करोड़ के पार पहुंचें शुभम 

20 लाख बेस प्राइस वाले शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 5.80 रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। शुभम के लिए दो टीमें आपस में भिड़ी थीं। राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स शुभम को अपनी टीम में शामिल करने के लिए भीड़ गई थीं। लेकिन, आखिरी में यह लड़ाई राजस्थान ने जीती। ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं शुभम दुबे की काबिलियत के बारे में…

फिनिशर की भूमिका सकते हैं 

शुभम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में बतौर फिनिशर अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। वह घरेलु क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते दिखाई देते हैं। आईपीएल नीलामी से पहले भी इस 29 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज से सबको काफी उम्मीदें थीं। शुभम पर लगभग हर टीम की नज़र पहले से ही थी। शुभम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बतौर फिनिशर IPL स्काउट्स को काफी प्रभावित किया था। 

बड़ी ओली लगने के बाद बोले शुभम- अभी भी नहीं हो रहा भरोसा 

आईपीएल में बड़ी बोली लगने के बाद से शुभम दुबे के घर पर दोस्त परिवार वालों के कॉल आने शुरू हो गए हैं। शुभम दुबे कहते हैं कि उन्हें अभी भी इस चीज़ पर भरोसा नहीं हो रहा है। वह कहते हैबन कि बड़ी बोली लगने के बाद अब उनकी ज़िम्मेदारियां भी बढ़ गई है। वह टीम के लिए बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। 

क्रिकेट किट खरीदने के पैसे नहीं, पापा चलाते हैं पान ठेला  

शुभम दुबे बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब उनके पास क्रिकेट किट तक खरीदने के पैसे नहीं थे। उनके पापा पान का ठेला चलाते थे, ताकि घर का खर्च चल सके। लेकिन, अब आईपीएल में इतनी बड़ी बोलनी लगने के बाद शुभ दुबे की किस्मत बदल गई है। उन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद है।    

शानदार है स्ट्राइक रेट  

इतना ही नहीं शुभम दुबे बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ने बंगाल के खिलाफ एक मैच में 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 गेंदों पर नाबाद 58 रन जड़े थे। उनकी इस पारी में शुभम ने 3 चौके और 6 छक्के जड़े थे। उन्होंने इस साल 7 टी20 पारियों में 187 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं।