MS Dhoni Workout Viral Photo IPL 2024
एमएस धोनी (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस दुनियाभर में है। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। आज भी धोनी के फैंस टीम इंडिया में उनकी कमी महसूस करते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई बड़ी जीत दिलाई है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। फ़िलहाल, धोनी आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते हैं। ऐसे में अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (MS Dhoni Viral Photo) हो रही है। 

दरअसल, हाल ही में आईपीएल की सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट जारी किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की लिस्ट में धोनी का नाम देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए थे। क्योंकि, वह एक बार फिर धोनी को मैदान पर जमकर बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं। ऐसे में अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी जिम में वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। 

आईपीएल के रिटेन और रिलीज लिस्ट आने के बाद धोनी की वर्कआउट वाली तस्वीर वायरल हुई है। ऐसे में उनके फैंस कह रहे हैं कि वह आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। धोनी इस तस्वीर को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस तस्वीर को 6 हज़ार से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

बता दें कि पिछले साल का आईपीएल ख़िताब धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियन के बराबरी में आ गई है। चेन्नई ने अब तक धोनी की कप्तानी में पांच ट्रॉफी अपने नाम किए हैं।