IPL 2024 LSG vs MI Rohit Sharma And Amit Mishra on Age
रोहित शर्मा और अमित मिश्रा (सौजन्यः एक्स)

लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला के बाद रोहित शर्मा और अमित मिश्रा एक दूसरे से मिलते हुए दिखाई दिए। जहां दोनों के बीच उम्र को लेकर बात हुई। जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Loading

लखनऊ: लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां लखनऊ ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में अब इस मुकाबले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और अमित मिश्रा दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी उम्र को लेकर बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, अमित मिश्रा काफी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में 30 अप्रैल को रोहित शर्मा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। जिसके बाद वह अमित मिश्रा से उनकी उम्र पूछते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने अमित मिश्रा से उनकी उम्र पूछी। जिस पर अमित मिश्रा ने कहा 40, यह सुनकर रोहित शर्मा थोड़े हैरान रह गए और वह कहते हैं क्या 40, आप मुझे 3 साल बड़े हैं? जिसके बाद अमित मिश्रा ने कहा 41 साल का हूं।

इतना ही नहीं बात यहीं खत्म नहीं हुई उसके बाद रोहित ने अमित को जवाब देते हुए का आपने तब डेब्यू किया था, जब हम नेपी में थे। आपने तब ही खेलना शुरू किया होगा। क्या आपने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया। जिसके जवाब में मिश्रा ने कहा 20-21 साल की उम्र में डेब्यू किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2024 में एक और हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में अब मुंबई को अगर प्लेऑफ में बने रहना है तो टीम को अब लगभग हर मुकाबले में जीत दर्ज करने की जरूरत है। वहीं इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।